Gumla News: अरुणोदय संघ दुर्गा पूजा समिति की कमान फिर रूपक साहू को, राजेश सिंह बने सचिव

गुमला के अरुणोदय संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक में रूपक साहू को अध्यक्ष और राजेश सिंह को सचिव चुना गया। इस वर्ष पूजा भव्य तरीके से मनाई जाएगी।

गुमला: अरुणोदय संघ दुर्गा पूजा समिति, सिसई रोड गुमला की बैठक स्थानीय पोद्दार धर्मशाला में संघ के अध्यक्ष रूपक साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत कोषाध्यक्ष द्वारा पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ हुई, जिसे सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया.

इसके बाद सर्वसम्मति से रूपक साहू को पुनः समिति का अध्यक्ष तथा राजेश सिंह को सचिव चुना गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम और भव्य तरीके से किया जायेगा.

पंडाल व आसपास बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था

बैठक में पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्र में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया. समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया.

श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में नियमित सफाई कराने पर चर्चा हुई.

बैठक में सुभाष प्रसाद साहू, अशोक अग्रवाल, दिनेश प्रसाद, राजेश गुप्ता, शिक्षक किशोर कुमार, रवि सिंह, आशीष, मृणाल, ऋषि रंजन गुप्ता, राजेश गुप्ता किताब, रितेश कुमार, संजीव कुमार सहित अरुणोदय परिवार के सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >