झारखंड में मंत्री के काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकरायीं, बीडीओ समेत 5 घायल

Road Accident in Jharkhand: झारखंड में गुरुवार को हादसा हो गया. मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. दुर्घटना में बीडीओ समेत 5 लोग घायल हुए हैं.

Road Accident in Jharkhand: झारखंड में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. दुर्घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) समेत 5 लोग घायल हो गये हैं. दुर्घटना गुमला के बसिया प्रखंड में हुई. झारखंड सरकार की कृषि सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बसिया दौरे पर जा रहीं थीं. जोलो जाने के दौरान मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. इस दुर्घटना में बसिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुप्रिया भगत समेत कुल 5 लोग घायल हो गये. बीडीओ और अन्य कर्मियों को हल्की चोटें आयीं हैं. बसिया की बीडीओ की टाटा सुमो कार में चल रहीं थीं. उनकी कार के आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार चल रही थी. स्विफ्ट डिजायर कार क्षतिग्रस्त हो गयी है.

  • कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की जा रहीं थीं गुमला के जोलो गांव
  • मंत्री के काफिले में चल रही 3 गाड़ियां आपस में टकरायी
  • बसिया की बीडीओ सहित 5 लोग दुर्घटना में हुए घायल

जोलो गांव की ओर से जा रहा था काफिल, दुकई गांव में हुई दुर्घटना

मंत्री का काफिला जोलो गांव की ओर जा रहा था. काफिले में गाड़ियों की लंबी कतार थी. इसी दौरान तुकई गांव स्थित स्कूल के समीप आगे जा रही एक कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. स्विफ्ट डिजायर के चालक को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ा. इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रही बसिया बीडीओ की कार ने सामने वाली कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षत्तिग्रस्त हो गये.

ये 5 लोग हुए हैं घायल

इस दुर्घटना में बीडीओ सुप्रिया भगत, बीडीओ के वाहन चालक जगपाल कुमार, जेएसएलपीएस के बनमाली साहू, रामजड़ी निवासी जितेंद्र कुमार भगत और ज्योति लकड़ा को चोटें आयीं हैं. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए वाहनों का काफिला रुक गया. सभी लोग गाड़ी में सवार लोगों का हाल-चाल लेने लगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रत्यक्षदर्शी बोले – ईश्वर ने बचा लिया

प्रत्याक्षदर्शियों ने कहा है कि 3 गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हुई है. ईश्वर की कृपा से गाड़ियों में सवार लोगों को सिर्फ चोटें आयीं हैं. काफिले में शामिल सभी गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी. यही वजह है कि ब्रेक लगाने के बावजूद कारों ने एक-दूसरे को टक्कर मार दी. हालांकि, मंत्री की गाड़ी आगे थी, इसलिए उनकी कार को कोई नुकसान नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें

राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, रांची से चलने वाली इन ट्रेनों को कर दिया गया रद्द, यहां देखें लिस्ट

Exclusive: धनबाद के मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर स्कैम, 50 माह से कागज पर चल रहा 10 बेड का सेंटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >