संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

भाजपा महिला कार्यालय में जनाक्रोश सम्मेलन

गुमला. भाजपा महिला मोर्चा गुमला ने गुरुवार को डुमरडीह स्थित भाजपा महिला कार्यालय में जनाक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया. इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. महिला मोर्चा की महामंत्री सह गुमला प्रभारी रेणु तिर्की ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज व राजनीति अधूरी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करें और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनायें. संगठन की मजबूती से ही समस्याओं का समाधान संभव है. अध्यक्ष गौरी उरांव ने महिलाओं को एकजुट होकर आगे आने की अपील की. कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. कहा कि जमीनी स्तर पर अभी भी कई समस्याएं हैं, जिन्हें समाधान करने के लिए संगठित प्रयास जरूरी है. अन्य वक्ताओं ने महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. कहा कि महिला मोर्चा इन मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत है और आगे आवाज उठाती रहेगी. मौके पर शैल मिश्रा जिला मंत्री, उर्मिला रानी, हीरा देवी, ज्योति देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, अनिता देवी, गुंजन देवी, अनीता मिंज, पार्वती कुमारी, कुंती देवी, रानी देवी, पूजा मिंज और बबली देवी आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >