एसआइएस लिमिटेड की ओर से बहाली कैंप आज

जारी प्रखंड के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एसआइएस लिमिटेड की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

जारी. जारी प्रखंड के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एसआइएस लिमिटेड की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके तहत आज जारी प्रखंड मुख्यालय में एक विशेष बहाली कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस कैंप में प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं का चयन कंपनी द्वारा किया जायेगा. चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और उनके आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जायेगी. इच्छुक युवक निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. इस बहाली कैंप को लेकर क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. एसआइएस कंपनी के असिस्टेंट रिक्रूटमेंट इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संचालित की जायेगी और सफल अभ्यर्थियों को कंपनी में रोजगार का स्थाई अवसर प्रदान किया जायेगा. सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल डुमरी. नटावल गांव निवासी तीन युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. जानकारी के अनुसार नटावल निवासी अक्षय गोप, दिनेश गोप और अमन लकड़ा किसी काम से डुमरी गये हुए थे. डुमरी से वापस लौटने के क्रम में भागीटोली के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी. इस हादसे में अक्षय गोप को गंभीर चोटें आयी हैं. जबकि दिनेश गोप और अमन लकड़ा को हल्की चोटें लगी हैं. दुर्घटना के तत्काल बाद तीनों को डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद अक्षय गोप की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >