कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान; गुमला में भाई-बहन ने मनाया प्रेम का पर्व

गुमला जिले में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की.

गुमला. गुमला जिले में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा. बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की. वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया.

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही. शहर के विभिन्न बाजारों और दुकानों में रंग-बिरंगी राखियों की आकर्षक दुकानें सजी थीं. बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदीं, जबकि मिठाई दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही. कई परिवारों में घर पर ही पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर रक्षाबंधन की रस्म पूरी की गयी.

दूर रहने वाले भाई-बहनों ने मोबाइल फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं. कई बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए दूसरे शहरों से गुमला पहुंचीं. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने एक साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं. रक्षाबंधन ने जिले में भाई-बहन के अटूट प्रेम और पारिवारिक रिश्तों की मिठास को और मजबूत किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >