गुमला. स्वतंत्रता दिवस के जश्ने आजादी को लेकर गुमला में चल रही तैयारियों पर लगातार हो रही बारिश ने खलल डाल दिया है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण शहर से लेकर परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम तक तैयारियों में परेशानी आ रही है. मैदान में जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से समारोह स्थल को व्यवस्थित करने में आयोजकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मैदान में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन होने हैं। लेकिन बारिश के कारण मैदान की स्थिति खराब हो गई है. लगातार बारिश जारी रहने से परेड का अभ्यास और समारोह स्थल की साज-सज्जा भी प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने 14 अगस्त को गुमला सहित कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज चेतावनी जारी की है। 15 अगस्त को भी गुमला में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश के बीच प्रशासन समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है। अब लोगों की नजर मौसम के मिजाज पर टिकी है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन आसमान साफ रहता है या बारिश समारोह में और बाधा डालती है.
15 अगस्त पर गुमला में होगी बारिश? मौसम विभाग के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मैदान में भरा पानी

गुमला में बारिश | Prabhat Khabar Network
गुमला में लगातार हो रही बारिश के कारण स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में बाधा आ रही है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जानें क्या है ताजा स्थिति.