ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम

गुमला. ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला की ट्रूप संख्या 18/46 झारखंड बटालियन एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्र के रक्षकों के प्रति अगाध प्रेम और कृतज्ञता का प्रदर्शन किया है. स्कैच पेंट एक्सप्रेस फॉर इंडिया के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कैडेटों ने आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड्स तैयार किये, जो न केवल उनकी रचनात्मकता को दर्शाता है, बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली उत्कृष्ट सैन्य रणनीति के प्रति उनके गहरे सम्मान को भी रेखांकित करता है. 46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा तथा स्कैच पेंट एक्सप्रेस फॉर इंडिया के विजय कुमार ने विद्यालय प्रबंधन और कैडेटों की प्रशंसा की. ऑफिसिएटिंग प्रिंसिपल पवित्र कुमार मोहंती ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह न्याय की पुनर्स्थापना और मानवता की रक्षा के लिए उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम था. मौके पर सहायक एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा, सीसीए इंचार्ज संजुक्ता खटुआ, पार्थ प्रतिम मैती, कैडेट अक्षिका, प्रियेश, रंजीता, आरुषि, पल्लवी, वर्षा, प्राप्ति, रीतू, प्रियांशु, तरुण, उन्नत, लक्ष्मी, तनिष्क, आयुष, हिमानी, अतुल्य, राजदीप, तनय, मेहुल, विवेक, कुणाल, गुलशन, मोहित, शिवांगी, प्रत्युष, श्रेया, हर्ष, विराज, कृति, प्रणव, आकृति, स्वरित, नैतिक, वेदांश आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >