गुमला. रामनवमी महापर्व के सफल आयोजन को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल समिति की संरक्षक मंडली, पदाधिकारियों तथा सभी अखाड़ों के अध्यक्ष और सचिवों की बैठक श्री बड़ा दुर्गा मंदिर में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने की. बैठक में संरक्षक मंडली के पवन अग्रवाल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हिंदू समाज अपनी परंपराओं और शौर्य का प्रतीक तलवार धारण करता है. बताया कि रांची, हजारीबाग और गुमला में रामनवमी का जुलूस हर वर्ष भव्य और आकर्षक रूप में निकलता है, जहां भगवान राम के जन्मोत्सव पर पूरा सनातन समाज राममय हो जाता है. उन्होंने इस वर्ष गुमला में रामनवमी को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सभी सनातनी समभाव के साथ अपने पारंपरिक हथियारों के साथ समय पर, अनुशासित और भक्तिमय वातावरण में रामधुन के साथ जुलूस में शामिल होंगे. जुलूस के दौरान शराब का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. कार्यक्रम के अनुसार मंगलवारी शोभायात्रा 24 मार्च को शाम 7:30 बजे महावीर चौक से निकाली जायेगी. अष्टमी शोभायात्रा 26 मार्च को श्री बड़ा दुर्गा मंदिर से शाम 7:30 बजे शुरू होगी. वहीं 27 मार्च को रामनवमी के दिन श्री बड़ा दुर्गा मंदिर में वैदिक अनुष्ठान और ओंकार मंत्र के उद्घोष के साथ पूजा-अर्चना के बाद टावर चौक से दोपहर तीन बजे भव्य जुलूस निकाला जायेगा. बैठक में संरक्षक मंडली के निर्मल गोयल, पवन अग्रवाल, मनोज मंत्री, दामोदर कसेरा, शशि प्रिया बंटी, मुरली मनोहर प्रसाद, ब्रिज फोगला, दुर्गा गुप्ता, निर्मल अग्रवाल, पवन फोगला, अध्यक्ष अजय सिंह राणा, सचिव हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष विकास सिंह, अवधेश ओहदार, दिलीप जायसवाल, विपिन सिंह, सहसचिव संजय वर्मा, रंजीत सोनी, रूपेश साहू, विनोद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष शिवम जायसवाल, कानूनी सलाहकार ओमप्रकाश बाबूलाल, मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा, केंद्रीय झंडा प्रभारी अमित सिंह यादव, कौशलेंद्र जमुआर, अमित प्रसाद, बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश सिंह, अमन आनंद, बबलू वर्मा, रवि गुप्ता, प्रणय कुमार, गौरव केशरी, पुष्कर कुमार लाल, बिरजू सिंह, प्रमोद सिंह, सुशील पांडा, विकास साहू, मयंक केशरी, आयुष सिंह, दीपू सिंह, राज शर्मा, कृष सिंह, दीपक पासवान, निषाद कुमार, बबलू साहू, गुन्नू शर्मा, सावंत कुमार, राहुल पासवान, शिवम कुमार, प्रतीक पासवान, राज पासवान, बिट्टू राम, सोनू रामसागर सिंह, सोनू कुमार, राहुल गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा, रितेश कुमार, विजय राम, नितेश कुमार, जयप्रकाश साहू, राज शर्मा, ओम प्रकाश, भोला दास, अभय केसरी, सावन कुमार उपस्थित थे.
24 व 26 को शोभायात्राएं और 27 मार्च को निकलेगा रामनवमी का जुलूस
रामनवमी महापर्व की तैयारियां तेज, बैठक में भव्य आयोजन का खाका तैयार
