प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का किया जायेगा समाधान : सांसद

सिलिंगा गांव की समस्याओं पर छपी खबर पर लिया संज्ञान

रायडीह. रायडीह प्रखंड के सिलिंगा गांव की बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रभात खबर में प्रमुखता से छपी खबर पर सांसद सुखदेव भगत ने संज्ञान लिया है. सांसद ने कहा कि सिलिंगा गांव की बदहाल स्थिति, विशेषकर पाला पाड़ा में पुल निर्माण की आवश्यकता की जानकारी उन्हें समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के माध्यम से हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जायेगा. सांसद ने बताया कि सिलिंगा गांव के पाला पाड़ा में पुल निर्माण अत्यंत आवश्यक है. बरसात में गांव टापू बन जाता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने संबंधित विभाग को अविलंब पत्र लिख कर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही. सांसद ने जिला प्रशासन को निर्देश देने की बात कहते हुए कहा कि सिलिंगा गांव में शीघ्र जनता दरबार आयोजित किया जाये, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर समाधान सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि गांव के पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा, ताकि कोई भी परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे. सांसद ने रायडीह प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया है कि वे तत्काल सिलिंगा गांव पहुंच कर ग्रामीणों से मिल उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध करें और विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर उन्हें सौंपे. इससे समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायता मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >