अस्थायी सब्जी मार्केट के गड्ढों को भरा गया

गुमला शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाना मेरा संकल्प है : अध्यक्षपीडब्ल्यूडी की दीवार से सट दुकान लगायें दुकानदार : उपाध्यक्ष

गुमला. शहर के जशपुर रोड बंगाली क्लब के ठीक सामने अस्थायी सब्जी मार्केट को एक साल पहले नगर परिषद प्रशासक ने जेसीबी से खोद दिया था, जिससे कई परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या हो गयी थी. इधर नगर परिषद का चुनाव खत्म होते अध्यक्ष शकुंतला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने सब्जी दुकानदारों की समस्या को देखते हुए गड्ढों को भरवा कर समतल करा दिया, जिससे अब यहां पुन: दीवार से सटा कर दुकानदार सब्जी की दुकान लगा सके. अध्यक्ष ने कहा है कि चुनाव के समय मैंने जो वादा किया था, उसे पूरा किया. मेरा संकल्प है कि शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाना है. उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में शहर में कई बेहतरीन काम होंगे, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा. शहर को सुंदर बनाने में आम जनता भी नगर परिषद का सहयोग करें. उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा है कि जिस समय यहां प्रशासन ने गड्ढा खोदा था, उस समय आंदोलन हुआ था व मारपीट हुई थी. दुकान छीनने से सब्जी विक्रेता परेशान थे. परंतु अब यहां जेसीबी लगा कर गड्ढों को भर दिया गया है. दुकानदारों से अनुरोध है कि वे लोग पीडब्ल्यूडी की दीवार से सट कर दुकान लगायें, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. मौके पर विनोद कुमार, अरविंद मिश्रा, गुड्डी, नंदी, रोहित कुमार, दामोदर कसेरा, सत्यनारायण पटेल सत्ता, अमर कुजूर, दिनेश सिंह, चितरंजन मिश्रा, निकेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >