खोए पांच मोबाइल पुलिस ने खोज निकाले, मालिकों को लौटाकर जीता भरोसा

सिसई पुलिस ने खोए हुए पांच मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं. मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार जताया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

सिसई (गुमला): पुसो पुलिस ने खोये हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर सोमवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया.

सनहा दर्ज होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

थाना प्रभारी मोहम्मद जहांगीर खान ने बताया कि दर्ज सनहा के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच मोबाइल बरामद किये. इसके बाद मोबाइल धारकों की पहचान और सत्यापन कर उनके फोन वापस कर दिये गये.

मोबाइल खोने पर तत्काल सनहा दर्ज कराने की अपील

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल या अन्य सामान खोने की स्थिति में तत्काल थाना में सनहा दर्ज कराएं, ताकि पुलिस समय पर कार्रवाई करते हुए सामान बरामद कर सके.

ये भी पढ़ें- लायंस क्लब गुमला की नई टीम ने संभाली कमान, सेवा कार्यों को विस्तार देने का संकल्प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >