मानव तस्करी एंगल पर गांव-गांव छानबीन में जुटी पुलिस

आठ साल बाद भी मासूम का सुराग नहीं

गुमला. आठ साल से लापता मासूम बच्ची की तलाश में गुमला पुलिस अब गांव-गांव जाकर पूछताछ कर रही है. अहातू थाना में रोजाना कई संदिग्धों को बुला कर पूछताछ की जा रही है. इनमें अधिकांश ऐसे लोग शामिल हैं, जिनका संबंध मजदूरों को दूसरे राज्यों में भेजने के काम से रहा है. पुलिस को आशंका है कि बच्ची मानव तस्करी गिरोह के चंगुल में फंस सकती है. हालांकि लगातार कार्रवाई औरपूछताछ के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है. पुलिस की जांच का फोकस फिलहाल खोरा, जामटोली, लांजी, भरदा, खोरा, सिलाफारी समेत दर्जनों गांव बने हुए हैं. इन इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मजदूरी के लिए दूसरे राज्य आते-जाते रहे हैं. जांच एजेंसियों को यह भी संदेह है कि कुछ लोग मजदूरों को बाहर ले जाने और उन्हें बेचने वाले रैकेट से जुड़े हो सकते हैं. चैनपुर एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और संदिग्धों से एक-एक कर पूछताछ कर रही हैं. ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पुलिस एक अप्पाची बाइक और उस पर सवार युवक की धुंधली तस्वीर दिखा कर पहचान कराने की कोशिश कर रही है. लेकिन अब तक किसी ने युवक की पहचान नहीं की है. पुलिस सामान्य ग्रामीणों से भी लगातार जानकारी जुटाने में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >