गुमला: 2017 से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Gumla News: गुमला के बिशुनपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे लक्ष्मण लोहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड के गुमला के बिशुनपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी सियारटोली निवासी लक्ष्मण लोहार है. थाना में पदस्थापित एसआइ कामु पासवान ने बताया कि लक्ष्मण लोहार के खिलाफ चोरी और मारपीट का मामला दर्ज था. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई 

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में काम करने के बाद वापस गांव लौटा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम सियार टोली स्थित उसके घर पहुंची. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई. जिसमें मामले से संबंधित तथ्यों की पुष्टि हुई. एसआइ कामु पासवान ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. 

रंगदारी मांगने पहुंचा था आरोपी

बताया जा रहा है कि बिशुनपुर में चल रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान लक्ष्मण अपने दो साथियों के साथ रंगदारी मांगने पहुंचा था. तभी इसकी सूचना पुलिस को मिल गई. पुलिस ने तुरंत लक्ष्मण को पकड़ लिया. लेकिन उसके दो साथी भाग गए. थानेदार अर्जुन यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण लेवी मांगने आया था. लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा रंगदारी या लेवी मांगने का केस दर्ज नहीं कराया गया है. 

यह भी पढ़ें- देवघर: छत्तीसगढ़ का टॉप-10 वांटेड मनीष मंडल गिरफ्तार, सर्राफा कारोबारी की हत्या कर हुआ था फरार

यह भी पढ़ें- Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >