मस्जिद निर्माण में उमड़ा जनसैलाब, श्रमदान कर पेश की एकता

मस्जिद निर्माण में उमड़ा जनसैलाब, श्रमदान कर पेश की एकता

रायडीह. रायडीह क्षेत्र में रविवार को सामाजिक एकता और सहयोग का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला. पुरानी रायडीह स्थित गौसिया मस्जिद की छत की ढ़लाई का कार्य स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के गांवों के लोगों ने सामूहिक श्रमदान से सफलतापूर्वक संपन्न किया. इस कार्य में रायडीह के अलावा पतराटोली, बरगीडांड़, महुआटोली और सुरसांग गांव के लोग भी शामिल हुए. बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने अपनी-अपनी भूमिका निभायी—किसी ने निर्माण सामग्री ढ़ोयी, तो किसी ने अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया. ग्रामीणों ने बताया कि इस निर्माण के लिए पूर्व में आर्थिक चंदा भी इकट्ठा किया गया था. इस सामूहिक प्रयास ने क्षेत्र में भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया. इस अवसर पर मस्जिद के इमाम हाफिज तनवीर आलम, सदर कयुम खान, सेक्रेटरी मुस्ताक खान और खजांची मकसूद मीर मुख्य रूप से उपस्थित थे. इनके साथ असरफ राय लालो, सलीम खान, महबूब आलम बंटी, सतार खान, हलीम खान, नासीर खान, इमरान खान, बाबर खान, मकसूद खान, समरुद्दीन खान, मोख्तार खान, इमदाद खान, एनामुल खान, बबलू आलम, मोबारक खान, शाहील मीर और आरिफ खान सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >