नगाड़ा व मांदर की थाप पर झूमे लोग, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

जिले में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

गुमला. गुमला में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया. मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए. शोभायात्रा में हर पांव सड़कों पर थिरकते नजर आये. हर हाथ मांदर व नगाड़ा को मधुर धुन देने में व्यस्त था. लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़ नाच रहे थे. शहर में दिन के तीन बजे शोभायात्रा निकाली गयी. आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल थे. मांदर, ढोल व नगाड़ा की थाप पर थिरक रहे थे. शोभायात्रा में केंद्रीय सरहुल संचालन समिति के पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारी थे. शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात थे. शोभायात्रा में गांव, टोले व अखाड़ा के लोग नाचते-गाते चल रहे थे. महिलाएं लाल पाड़ी साड़ी व पुरुष धोती कुर्ता में थे. कानों में सरई का फूल था. युवक व युवितयों में खासा उत्साह था. सभी लोग उछल कूद कर नृत्य कर रहे थे. बुजुर्ग महिला व पुरुष पीछे नहीं थे, पुरुष जहां ढोल व मांदर बजा रहे थे, वहीं महिलाएं नाच रही थीं. इससे पहले विभिन्न सरना स्थलों में बैगा, पुजार व पहान ने सरना व धरती माता की पूजा की गयी. शोभायात्रा शहर के लोहरदगा रोड, थाना रोड, टावर चौक, पालकोट रोड, सिसई रोड होते हुए पुन: टावर चौक, मेन रोड, लोहरदगा रोड होते हुए सरना उरांव छात्रावास दुंदुरिया पहुंच कर संपन्न हुई. शोभायात्रा में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, विधायक भूषण तिर्की, नप अध्यक्ष शकुंतला उरांव, नप उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, शिवशंकर उराव, निर्मल गोयल, मनीष कुमार हिंदुस्तान, भोला चौधरी, रणजीत सिंह, रोहित उरांव, सत्यनारायण पटेल, अमर प्रदीप कुजूर, अमृता भगत, कृष्णा उरांव, बसंत उरांव, राजनील तिग्गा, राजेश लोहानी, दीपक कुमार गुप्ता, अरविंद मिश्रा, दामोदर कसेरा, संदीप जायसवाल, शंभू कुमार सिंह, शशि प्रिया बंटी, अनमोल गुप्ता संजय वर्मा, पदम साबू, कौशलेंद्र जमुआर, रोहित उरांव, मनमोहन सिंह, नितेश यादव, दिनेश अग्रवाल, सरजू प्रसाद, मो मिन्हाज, विकास सिंह, केशव सिंह, विपिन सिंह, संजय वर्मा, मंगल सिंह भोक्ता, बृज फोगला पप्पू, अमित एक्का, कृष्णा उरांव, डॉ अविनाश कुमार, डॉ पीसीके भगत, रोहित भगत, मो मुख्तार आलम आदि मौजूद थे. इधर, सरहुल संचालन समिति के दीपनारायण उरांव, कुरा उरांव, कमलेश उरांव, गलू उरांव, देवराम भगत, मंगलाचरण उरांव, सागर उरांव, प्रदुमन भगत, गोविंदा टोप्पो, संत उरांव, सुनील उरांव, आलोक भगत, बलकू उरांव, जयप्रकाश उरांव, कमल उरांव, आनंद भगत, सुनील उरांव, आलोक भगत, जितेश मिंज, मंजीर भगत, संदीप उरांव, प्रेमचंद बाड़ा, सुखराम उरांव, भरथू उरांव, संतोष उरांव, राहुल उरांव, रवि उरांव, शिवनंदन उरांव, जगदीश उरांव, बाबूलाल उरांव, सचिन उरांव, आशीष उरांव, रोशन भगत, मुकेश उरांव, रोहित उरांव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >