पीएइ मेमोरियल कॉलेज में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

पीएइ मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में शास्त्री और पटेल हाउस ने जीत हासिल की। प्राचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

चैनपुर: अनुमंडल मुख्यालय स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. समापन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है. पढ़ाई के साथ खेलों में भागीदारी से प्रतियोगिता की भावना, अनुशासन, संघर्ष करने की क्षमता, नेतृत्व और आपसी समन्वय का विकास होता है.

उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है. टूर्नामेंट में कॉलेज के गांधी, पटेल, शास्त्री और नेहरू हाउस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. महिला वर्ग के फाइनल में शास्त्री दल ने पटेल दल को एक-शून्य से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में पटेल दल ने नेहरू दल को एक-शून्य से पराजित कर खिताब अपने नाम किया.

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये जॉन्सी और परमेश्वर को बेस्ट प्लेयर चुना गया. कार्यक्रम के दौरान स्टाफ और स्टूडेंट्स के बीच भी एक मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया. बेहद रोमांचक मुकाबले में स्टाफ टीम ने फादर अमित डांग की शानदार किक की बदौलत एक-शून्य से जीत दर्ज की. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का, इंटर इंचार्ज फादर अमित डांग, खेल प्रभारी प्रो बूंदीप लकड़ा, फादर सुमन बारला, प्रो एल्विन लकड़ा तथा सभी ग्रुप इंचार्ज की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

र्यक्रम में फादर इनोसेंट कुजूर, फादर मुक्ति तिग्गा, फादर अमृत खेरवार, डॉ. पुष्पलता डुंगडुंग, डॉक्टर अजीता गुलाब मिंज, प्रो अमित कुजूर, प्रो अंजना कुजूर, मैम विक्टोरिया तिग्गा, मैम रेनू, मैम शिल्पा, मैम स्मिता, मैम एकता, प्रो अमित कुमार, ब्यास, नीलिमा हिलेरी सहित पूरा कॉलेज परिवार उपस्थित रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >