प्रकृति पर्व सरहुल हमारी धरोहर : विधायक

भरनो में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया

भरनो में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया भरनो. भरनो में प्रकृति का पर्व सरहुल पर्व मनाया गया. इस दौरान बोडो सरना स्थल से नवाटोली स्थित पड़हा भवन तक शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा का संचालन पड़हा समिति भरनो के तत्वावधान में किया गया. वहीं पारंपरिक तौर पर ढोल-नगाड़े, मांदर की थाप पर लोग नाचते दिखे. शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत जेएमएम ने मिशन चौक, भाजपा मंडल ने ब्लॉक चौक, बजरंग दल ने बोडो मोड़, ब्लॉक चौक शिबू होटल में स्टॉल लगा कर किया. मौके पर नवाटोली में सभा हुई, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक जिगा सुसारन होरो के साथ प्रमुख पारसनाथ उरांव, थानेदार संतोष कुमार सिंह, अभिषेक लकड़ा, झामुमो अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा, पांचू उरांव, मधु कच्छप, मुखिया सुकेश उरांव, रश्मि लकड़ा, मंजू देवी, जुगल उरांव, रतिया उरांव, लधुवा उरांव, एतवा उरांव, बंधना उरांव, शिव केशरी, कपिल गोप, शंकर उरांव, मनसा उरांव आदजि शामिल हुए. विधायक ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल हमारी धरोहर है. यह पर्व हमें प्रकृति से प्रेम करने व एकता का संदेश देता है. इसलिए आज के युवा वर्ग से अपील है कि हमारी आदिवासी रीति-रिवाज को आगे भी जीवित रखने में अपनी अहम योगदान दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >