मां काली सह राधा-कृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

कलश यात्रा निकाली गयी, भक्तिमय हुआ माहौल

भरनो. भरनो बस्ती स्थित नवनिर्मित मां काली सह राधा-कृष्ण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ. कार्यक्रम के निमित्त मुख्यालय में कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवतियों व सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लिया. कलश यात्री पारस नदी से कलश में जल भर कर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे. इस दौरान सभी लोग मां काली, राधा-कृष्ण, श्रीराम व हनुमान का जयघोष करते हुए चल रहे थे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा. कार्यक्रम को लेकर पांच फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा सुनायी जायेगी. कथावाचक स्वामी त्रिभुवन पूरी जी महाराज द्वारा कथा सुनायी जायेगी. वहीं छह फरवरी को नवनिर्मित मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा किया जायेगा. सात फरवरी को अखंड हरिकीर्तन व भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. कार्यक्रम में आचार्य रामाकांत मिश्रा, किशोर साहू, मनोज केशरी, प्रवीण सोनी, कुलदीप कुमार गुप्ता, सुदामा केशरी, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, मनोहर लाल केशरी, संजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शिव केशरी, सतीश केशरी, सोनू केशरी, संदीप केशरी, आशीष केशरी, राजेंद्र सोनी, सुनील केशरी, विजय केशरी, संजय केशरी, भीष्म केशरी, शंभू केशरी, अमित गुप्ता, पुनीत केशरी, मदन केशरी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >