दूसरी लड़की के चक्कर में अपने ही 9 माह के बच्चे की कर दी हत्या, पत्नी ने लगाया आरोप

जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चुंदरी गांव में अपने ही 9 महीने के बच्चे की हत्या उसके पिता समीर उरांव ने कर दी. यह आरोप पत्नी सुरचना कुमारी ने लगाया है. इस संबंध में सुरचना ने बताया कि 2 साल पहले समीर व सुरचना प्रेम विवाह करके गांव से हिमाचल प्रदेश कमाने के लिए चले गये थे. जिसके बाद होली के टाइम फरवरी में घर वापस आकर रहने लगे.

गुमला : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चुंदरी गांव में अपने ही 9 महीने के बच्चे की हत्या उसके पिता समीर उरांव ने कर दी. यह आरोप पत्नी सुरचना कुमारी ने लगाया है. इस संबंध में सुरचना ने बताया कि 2 साल पहले समीर व सुरचना प्रेम विवाह करके गांव से हिमाचल प्रदेश कमाने के लिए चले गये थे. जिसके बाद होली के टाइम फरवरी में घर वापस आकर रहने लगे.

Also Read: रांची के हिंदपीढ़ी और पुंदाग से एक-एक नये कोरोना पॉजिटिव मिले, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 113 हुई

अचानक ही समीर का अफेयर किसी और लड़की के साथ हो गया और वह एक महीना पूर्व से ही घर में नहीं रह रहा था. सुरचना को किसी ने बताया कि समीर घाघरा में घूम रहा है तो घाघरा जाकर सुरचना ने समीर को घर बुलाया. इस दौरान घाघरा में भी उनकी बकझक हुई. जिसके बाद वे दोनों कल से घर में रह रहे थे.

सुबह उठकर सुरचना अपने सास-ससुर के साथ गेहूं को मिसने के लिए खेत पर चली गयी. घर में समीर और उसकी बहन सुनीता कुमारी थे. सुनीता अपने भतीजा एलिस कुमार को नहलाकर सुलाकर अपना घर का काम करने लगी. जैसे ही गेहूं मिसाई करके घर वापस आए तो सूरचना ने देखा कि उसका बच्चा मृत पड़ा हुआ है. सुरचना का आरोप है कि दूसरे लड़की से शादी करने के चक्कर में समीर ने उसके बच्चे की हत्या कर दी है.

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच भी गयी है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है. इधर थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मृतक की मां सुरचना का आरोप है कि समीर ने बच्चे की हत्या कर दी है. वहीं समीर का कहना है कि हत्या हमने नहीं की है कैसे मौत हुई इसकी जानकारी नहीं है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर मृतक की मां सुरचना का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >