सड़क हादसे में मुखिया पुत्र की मौत, तीन युवक घायल

सड़क हादसे में मुखिया पुत्र की मौत, तीन युवक घायल

सिसई. भदौली पंचायत की मुखिया अलबीना देवी के पुत्र सचिन कुमार (28) की शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. शनिवार को बरियातु पुलिस ने रिम्स में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौप दिया. जानकारी के अनुसार सचिन कुमार अपनी मां अलबीना देवी के साथ कांके नगड़ी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था. शादी कार्यक्रम के बाद वह अपने अन्य चार दोस्तों के साथ रात आठ बजे डस्टर कार से पिठौरिया की ओर घूमने गया था. कार सचिन खुद चला रहा था. इस बीच रात करीब नौ बजे पिठौरिया घाटी में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार बिजली के एक पोल से टकरा गयी. इस टक्कर में सचिन को गर्दन में गंभीर चोट लगी और उसके गर्दन की हड्डी टूट गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार में सवार उसके तीन अन्य दोस्तो को मामूली चोट आयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. बीडीओ रमेश कुमार यादव, मुखिया सुनीता देवी, सुगिया देवी, पंसस सुनीता देवी, जाकिर अंसारी, जेएमएम नेता उमर फारुख अंसारी, राजा अंसारी, भाजपा नेता संजय महतो, लक्ष्मी नारायण यादव, अनिल साहू, बसंत यादव, वृंदा सिंह, जोहन एक्का, कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद उरांव, रामेश्वर साहू समेत लोगों ने घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >