डुमरी. झारखंड राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गुमला जिले के डुमरी के खिलाड़ियों ने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पांचवीं बार राज्य विजेता बन डुमरी समेत गुमला जिले का नाम रोशन किया है. राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मोहरलाल उरांव व पवन कुमार की जोड़ी ने भाग लिया था. प्रतियोगिता में गुमला जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. विशेष रूप से 45 वर्ष आयु वर्ग की युगल स्पर्धा में मोहर लाल व पवन की जोड़ी ने लगातार पांचवीं बार खिताब जीत कर इतिहास रचा. प्रतियोगिता में राज्यभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया था. लेकिन गुमला के खिलाड़ियों ने सभी खिलाड़ियों से भी उम्दा प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया. अब ये दोनों खिलाड़ी 18 से 25 मार्च 2026 तक तक गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय (नेशनल) वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. आदिवासी समाज के वरिष्ठ जगरनाथ भगत ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि मोहर लाल उरांव एक किसान का बेटा है, जिससे डुमरी क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है. मोहरलाल व पवन की जोड़ी की यह उपलब्धि न केवल गुमला जिले, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात है. अकलू भगत, जगरनाथ भगत, बीरेंद्र भगत, रविशंकर भगत, मनोज उरांव, अनिल भगत, जगजीवन भगत, विजय भगत, पीतांबर भगत, सुखनंदन भगत, अजय उरांव, देवेश उरांव, बंधन उरांव आदि ने दोनों को बधाई दी है.
नेशनल टूर्नामेंट में शामिल होंगे मोहरलाल व पवन
नेशनल टूर्नामेंट में शामिल होंगे मोहरलाल व पवन
