पालकोट में मोबाइल वेटनरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप; हादसे के बाद फरार

पालकोट में पशुपालन विभाग का मोबाइल वेटनरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है और वह मौके से फरार हो गया.

पालकोट: गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा गांव के समीप बुधवार को पशुपालन विभाग का भ्रमणशील मोबाइल वेटनरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

पशुपालकों की सूचना पर गांवों में पहुंचता है मोबाइल वेटनरी वाहन

भ्रमणशील मोबाइल वेटनरी वाहन का संचालन रांची से किया जाता है. इसमें पशु चिकित्सक और अन्य कर्मी रहते हैं, जो पशुपालकों की सूचना पर विभिन्न गांवों में पहुंचकर बीमार पशुओं का इलाज करते हैं. हालांकि, दुर्घटना के समय वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं था. जानकारी के अनुसार, वाहन चालक सेमरा गांव निवासी आलोक अपने घर सेमरा से पालकोट की ओर जा रहा था. इसी दौरान बघिमा गांव के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार

स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक नशे में था, जिसके कारण हादसा होने की बात कही जा रही है. दुर्घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: बिजली विभाग ने पोल से अवैध केबल काटे तो रांची के 14 इलाकों में ठप हो गया इंटरनेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >