कामडारा. प्रखंड कार्यालय कामडारा के मनरेगा कर्मियों को बीते पांच माह से मानदेय भुगतान नहीं हुआ है. मानदेय भुगतान के अभाव में कर्मी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं. कर्मियों ने अपनी इस समस्या के समाधान के लिए डीडीसी गुमला के नाम बीडीओ कामडारा को आवेदन सौंपा है. आवेदन में कर्मियों ने डीडीसी से जल्द से जल्द मानदेय भुगतान कराने की गुहार लगायी है. मनरेगा कर्मियों ने बताया कि कामडारा प्रखंड सभी मनरेगा कर्मियों का बीते चार-पांच माह व एइ का विगत आठ-नौ माह से मानदेय लंबित है. मानदेय नहीं मिलने के कारण घर खर्च चलाने में परेशानी हो रही है. बच्चों का स्कूल फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं. मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने व मोबाइल रिचार्ज कराने तक की परेशानी हो गयी है. मोबाइल रिचार्ज नहीं करा पाने के कारण मनरेगा के महत्वपूर्ण कार्य ई-केवाइसी, जियो टैगिंग समेत अन्य कार्यों के निष्पादन में पेरहशानी हो रही है. आवेदन देने वालों में बीपीओ अजय लकड़ा, अक्षय कुमार सिंह, मंगल आईंद, राजेश कुमार प्रसाद आदि शामिल हैं.
मनरेगा कर्मियों को नहीं मिल रहा मानदेय, परेशानी
मनरेगा कर्मियों को नहीं मिल रहा मानदेय, परेशानी
