रायडीह. थाना क्षेत्र के तुलमुंगा ग्राम निवासी पौन मिंज के पुत्र सुनील मिंज (35) का शव तुलमुंगा बड़ा तालाब से बरामद हुआ है. सुनील बीते 14 फरवरी को सुबह करीब पांच बजे अपने घर से निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. घर वालों ने सुनील की काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. इधर गांव के ही तालाब से उसका शव बरामद हुआ. परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सुनील के शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.
कुआं से मिला लापता ग्रामीण का शव
कुआं से मिला लापता ग्रामीण का शव
