कैश बॉक्स चोरी कर भाग रहे नाबालिग चोर को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

रहमत नगर में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात में एक नाबालिग को लोगों ने पकड़ लिया. किराना दुकान से कैश बॉक्स चुराकर भाग रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने रोककर पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना से इलाके में दहशत है.

सिसई. थाना क्षेत्र के रहमत नगर स्थित एक किराना दुकान से कैश बॉक्स लेकर भाग रहे नाबालिग चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है घटना दिन के करीब एक बजे की है. चोर दुकान से कैश बॉक्स उठाकर भागने लगा. इसके बाद दुकान की संचालिका महिला चोर-चोर चिल्लाने लगी.

महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने भागते हुए नाबलिग को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि कैश बॉक्स में करीब ढाई से तीन हजार रुपये थे. दुकान के मालिक फूलचंद साहू ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

बताया जाता है नाबालिग चोर को इससे पहले भी चोरी करते हुए पकड़ा गया था. लेकिन नाबालिग होने के कारण हर बार उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था. चोर द्वारा दुकानदार की मौजूदगी में दिनदहाड़े किये गये इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >