मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने बाबा टांगीनाथ धाम में की पूजा

मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने बाबा टांगीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने धाम के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव मांगा है।

मंत्री दीपिका सिंह पांडे शनिवार को अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचीं. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. धाम के मुख्य पुजारी बैगा रामकृपाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी और राज्य की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. पूजा के बाद मंत्री ने टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने धाम को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और समिति से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा, ताकि योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराये जा सकें. भ्रमण के दौरान मंत्री ने धाम के प्रसिद्ध त्रिशूल के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी ली. निरीक्षण के दौरान हवन कुंड के पास कचरा देख मंत्री ने तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिये. साथ ही हवन कुंड की सुरक्षा और पवित्रता बनाये रखने के लिए उसके चारों ओर जाली लगाने को भी कहा. मंत्री ने विकास समिति के सदस्यों को बैठक के लिए आमंत्रित करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बाबा टांगीनाथ धाम के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. मौके पर बीडीओ उमेश कुमार स्वासी, अरविंद सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, गोबिंद साय आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >