ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए 61 मेट्स को दिया प्रशिक्षण

अल्बर्ट एक्का प्रखंड में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मेट्स को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जानें पूरी जानकारी.

जारी. ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड में डब्ल्यूओटीआर संस्था के सहयोग एवं एएचटी के वित्तीय सहयोग से दो दिवसीय मेट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड की पांच पंचायतों से कुल 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

योजनाओं के क्रियान्वयन की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वीबी जीराम जी, मेट्स की भूमिका एवं जिम्मेदारियों तथा विभिन्न योजनाओं के लिए प्लॉट ले-आउट सहित योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गयी.

जिम्मेदारियों से कराया अवगत

प्रशिक्षण में मेट्स को कार्यस्थल पर उनकी जिम्मेदारियों, योजना के अनुरूप कार्यों की रूपरेखा तैयार करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया.

अधिकारी व विशेषज्ञ रहे मौजूद

मौके पर बीडीओ, बीपीओ, एई, जेई, जेएसएलपीएस, बीआरपी, कृषि विभाग के प्रतिनिधि सहित संस्था के टीम लीडर विकास जोसेफ, एनआरएम विशेषज्ञ अभिषेक वत्स, जेंडर विशेषज्ञ विजय नौरंगी और एएचटी की ओर से इकबाल अंसारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >