गुमला: कंडम घोषित पुराना समाहरणालय भवन में चल रहे हैं कई कार्यालय

गुमला जिला मुख्यालय में जमीन का नकल निकालने और जमीन संबंधित आवेदनों की जांच कराने के लिए पहुंचने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर अपना काम करवा रहे हैं.

गुमला जिला मुख्यालय में जमीन का नकल निकालने और जमीन संबंधित आवेदनों की जांच कराने के लिए पहुंचने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर अपना काम करवा रहे हैं. आमलोगों के साथ कार्यालय के कर्मी भी अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को विवश हैं. हम बात कर रहे हैं जिला मुख्यालय के पुराना समाहरणालय भवन की.

पुराना समाहरणालय भवन के जमीनी तल के एक कोने में जिला अभिलेखागार का एक कार्यालय संचालित है. जहां सैकड़ों लोगों का जमावड़ा रहता है. लोग जमीन संबंधित नकल निकालने अथवा जांच कराने के लिए भवन के बाहर खिड़की पर लाइन लगाकर अपना काम कराते हैं. जिस छत के नीचे ये लोग लाइन लगाते हैं, उस जर्जर छत व छज्जा की कभी भी गिर जाने की आशंका है. भवन की खिड़की का छज्जा टूट कर वहीं लटका हुआ है, जबकि एक खिड़की का छज्जा टूटकर गिर चुका है.

कार्यालयों को दूसरे भवनों में शिफ्ट करें : अजीत विश्वकर्मा 

झारखंड आंदोलनकारी मोरचा के अजीत कुमार विश्वकर्मा ने गुमला डीसी से पुराना समाहरणालय भवन में संचालित हो रहे कार्यालय को अच्छे भवन में संचालित करवाने की मांग की है. ताकि किसी का जानमाल का हानि ना हो. अभी अभिलेखागार सहित कई कार्यालय पुराना समाहरणालय भवन में संचालित हो रहा है, जबकि जिला प्रशासन ने उक्त भवन को जर्जर घोषित किया है. सरकारी कर्मियों एवं लोगों को जानमाल की हानि से बचाने के लिए कार्यालय को दूसरे भवन में संचालित करने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >