गुमलाः जिले में सीलम गांव के पास गुरुवार की सुबह एक मालवाहक ट्रक बीच सड़क पर पलट गया. इसके बाद रांची-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई. सीलम से बाइपास रोड तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया. जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह करीब नौ बजे से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई.
जाम में फंसे 200 से ज्यादा ट्रक
बताया जा रहा है कि जाम में 200 से अधिक ट्रक फंसे हुए हैं. रांची और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जाम के कारण आवागमन लगभग ठप हो गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी दूरी की गाड़ियां घंटों कतार में खड़ी हैं. इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें- झारखंड में देर से शादी, मोटापा और डायबिटीज बढ़ा रहे High-Risk Pregnancy का खतरा
ये भी पढ़ें- शिलापट्ट से सांसद का नाम गायब, मचा था बवाल; अब नये पट्ट के साथ विवाद का हुआ पटाक्षेप
गंतव्य तक पहुंचने में हो रही देरी
जाम के कारण कई वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो गई है. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है.
वहीं, बीच सड़क पर ट्रक के पलटने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है. मौके पर टीम पहुंच गई है. और बीच सड़क पर पलटे मालवाहक ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन की कोशिश है कि ट्रक को जल्द हटाकर सड़क को साफ कराया जाए, ताकि वाहनों का परिचालन सामान्य हो सके और जाम में फंसे लोगों को राहत मिल सके.
