खड़गे के अपमान पर गुमला कांग्रेस का सत्याग्रह, जिला अध्यक्ष ने शुद्धिकरण के खिलाफ भाजपा पर साधा निशाना

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर गुमला कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध, इसे दलितों का अपमान बताया।

Gumla News: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आठ अगस्त को हुई रैली के बाद भाजपा द्वारा हवन और गंगाजल छिड़ककर ''शुद्धिकरण'' किये जाने की घटना को लेकर गुमला जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. शुक्रवार को गांधी वाटिका में आयोजित सत्याग्रह के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा.

देश के करोड़ों दलितों का अपमान

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ नेता हैं और दलित समाज से आते हैं. उनके कार्यक्रम के बाद मंच को धोकर शुद्धिकरण किये जाने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. उन्होंने कहा कि यह केवल खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों, वंचितों और संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों का अपमान है.

भाजपा की कथनी करनी में फर्क: राजनील तिग्गा

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा एक तरफ सामाजिक समरसता और सबका साथ की बात करती है. लेकिन दूसरी तरफ उसके लोगों की ओर से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो उसकी कथनी और करनी के अंतर को उजागर करती हैं. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर लड़ाई लड़ी. आज गांधीजी की प्रतिमा के सामने बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ता यह संकल्प ले रहे हैं कि देश में जाति और धर्म के नाम पर किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जायेगा.

21वीं सदी में छूने से कोई जगह नहीं होती अपवित्र

राजनील तिग्गा ने कहा कि भाजपा को समझ लेना चाहिए कि यह 21वीं सदी का भारत है. यहां किसी इंसान के छूने से कोई जगह अपवित्र नहीं होती. इंसान की जाति नहीं, उसकी सोच और कर्म उसकी पहचान होते हैं. अगर भाजपा वास्तव में सामाजिक समरसता की बात करती है तो उसे ऐसी मानसिकता पर जवाब देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: क्या झारखंड में छात्रों का आंदोलन पड़ने लगा धीमा? संख्या कम होने से फुटपाथ दुकानदारों की घटने लगी कमाई

भेदभाव और असमानता के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि भेदभाव और असमानता की मानसिकता के खिलाफ है. कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और भाईचारे की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी. सत्याग्रह के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा के अलावा नगर अध्यक्ष जय सिंह, जिला उपाध्यक्ष रोहित उरांव, अरुण कुमार, मनीष हिंदुस्तान, जिला महासचिव संजीव मलानी, रफी अली, रूपेश कुमार सनी, डॉ. चंद्र किशोर केरकेट्टा, मिन्हाज खान, साहेब वसीम, गुलाम सरवर, अभिषेक सोरेंग, सगीर आलम, एजाज अहमद, निलेश उरांव, पंचम बिलुंग, गणेश राम, साबिर खान, अभिषेक कुमार, रोहित राम, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: पारसनाथ पहाड़ पर निर्माण वैध है या अवैध? जांच करेगा प्रशासन, हाइकोर्ट ने दिया निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >