करमा पूर्व संध्या समारोह में 25 खोड़हा दलों ने लिया भाग

केंद्रीय सरना समिति ने करमा पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया, जिसमें 25 गांवों के खोड़हा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं. समारोह में आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली.

सिसई. केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में सोमवार को केंद्रीय सरना स्थल में करमा पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में 25 गांवों के खोड़हा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मांदर की थाप पर करमा गीत और नृत्य प्रस्तुत कर आदिवासी संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी.

एक के बाद एक खोड़हा दलों की प्रस्तुति से पूरा परिसर करमा गीतों और मांदर की गूंज से सराबोर रहा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खोड़हा दलों के चयन के लिए सुखदेव उरांव, सोमरा उरांव, साधो उरांव, लोहरा उरांव, सुरेंद्र भगत व धुमा उरांव की निर्णायक मंडली बनायी गयी थी.

निर्णायक मंडली ने गीत, नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा और प्रस्तुति के आधार पर टीमों का मूल्यांकन किया. कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और समिति के पदाधिकारियों ने सभी खोड़हा दलों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया. समारोह में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष जलेश्वर उरांव, सचिव रोपना उरांव, कोषाध्यक्ष गंदूर भगत, समाजसेवी अरविंद कुजूर, जगदेव उरांव, सचिदानंद उरांव, विजय लक्ष्मी कुमारी, रामनिवास भगत, बिराज उरांव, मुखिया सुनीता देवी व शकुंतला देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >