करौंदाबेड़ा में 2 सितंबर को शहीदों की 32वीं पुण्यतिथि, देश के कई राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालु

गुमला के करौंदा बेड़ा में शहीदों की 32वीं पुण्यतिथि समारोह 2 सितंबर को आयोजित है। देश भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

गुमला. पालकोट प्रखंड स्थित निर्मला सेवा आश्रम करौंदाबेड़ा में शहीदों की 32वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन 2 सितंबर 2026 को किया जायेगा. समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. कार्यक्रम में रांची धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष अति माननीय आनंद डेविड खलखो मुख्य अनुष्ठाता होंगे. उनके साथ सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विन्सेंट बरवा और गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का भी मौजूद रहेंगे.

सुबह नौ बजे शुरू होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे तीर्थयात्रियों के प्रवेश के साथ होगी. सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन और झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके बाद सुबह 11 बजे से पवित्र मिस्सा पूजन का आयोजन होगा. कार्यक्रम की जानकारी करौंदा बेड़ा भिखारियट के डीन फादर विलियम होरो ने दी. पुण्यतिथि समारोह को लेकर करौंदाबेड़ा में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है.

बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से पहुंच रहे लोग

कार्यक्रम स्थल के अंदर और बाहर विभिन्न राज्यों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है. बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से श्रद्धालु करौंदाबेड़ा पहुंच रहे हैं. समारोह के साथ लगने वाले मेले की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं. बंगाल से आये दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की दुकानें सजायी हैं. इसके अलावा अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानें लगाने में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें: गुमला में बकरियों से लदा 407 वाहन जब्त, गुप्त सूचना पर एसडीएम की कार्रवाई

असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर

मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बसिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवशंकर मरांडी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें ईसाई समुदाय के साथ अन्य समुदायों के लोग भी शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें: गुमला में आधार सेंटर से 20 हजार की ठगी, PhonePe से पैसा डालने के बाद फरार हुआ ठग - CCTV में कैद

नशे का कारोबार बंद

असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मेले के आसपास अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को इसे बंद करना होगा, अन्यथा पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी.

बंगाल से आये दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की दुकानें| Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >