Junior National Football: आंध्र प्रदेश में आयोजित जूनियर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड महिला टीम ने शनिवार को अपने पहले लीग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार को 5-0 से करारी शिकस्त दी. झारखंड की इस शानदार जीत में गुमला के आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम की खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई.
मुकाबले में सोनल मुंडा ने दो गोल दागे, जबकि साबरनी कुमारी ने एक और उषा कुमारी ने दो गोल कर झारखंड को शानदार जीत दिलायी. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उषा कुमारी को मैच ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
ये भी पढ़ें- Sudivya Kumar Sonu को JMM ने दी श्रद्धांजलि, भूषण तिर्की बोले- हर पल महसूस होगी उनकी कमी
झारखंड टीम में गुमला की छह खिलाड़ी
झारखंड महिला टीम में गुमला के इंडोर स्टेडियम की कुल छह खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े लोगों और खेलप्रेमियों में खुशी है.
गुमला की बेटियों ने बढ़ाया राज्य का गौरव
झारखंड की इस शानदार जीत पर खेलप्रेमियों और प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े लोगों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. खेल संयोजक कृष्णा उरांव ने कहा कि गुमला की बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राज्य का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगे के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई.
ये भी पढ़ें- JPSC Exam Scam: दारोगा नहीं बन सका तो परीक्षा फर्जीवाड़े का बनाया नेटवर्क, कई लोगों को बना दिया अफसर
