Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, पढ़िए किन-किन जिलों में हैं बारिश के आसार और वज्रपात की है आशंका, ये है लेटेस्ट अपडेट

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड के कई जिलों में आज मंगलवार की शाम से मौसम का मिजाज बदल सकता है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. रांची मौसम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 16 से 18 फरवरी तक मौसम बदला रह सकता है.

आज 16 फरवरी को झारखंड के मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. 17 फरवरी को झारखंड के मध्य, पश्चिमी तथा दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, सरस्वती पूजा के दिन बारिश को लेकर क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

18 फरवरी को भी झारखंड के कुछ हिस्सों में आकाश में बादल छाया रहेगा. इस दौरान कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है. 19 को भी आकाश में बादल छाये रहेंगे, कहीं बारिश की संभावना नहीं है. 20 फरवरी से मौसम के सामान्य रहने की उम्मीद है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : नये साल पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >