Jharkhand Crime News: शराब पीने में हुआ विवाद, तो घर में घुसकर कर दी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

jharkhand news: शराब पीने के विवाद को लेकर गांव के 5 युवकों ने गुमला जिला अंतर्गत कोयनारा बड़काटोली निवासी मंगरू खड़िया की हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Jharkhand Crime News: गुमला थाना के कोयनारा बड़काटोली निवासी मंगरू खड़िया (50 वर्ष) की पत्थर से कूचकर और टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी. शराब पीने के विवाद को लेकर हत्या हुई है. हत्या में गांव के ही 5 युवक शामिल थे. अपराधियों ने घर में घुसकर पहले मंगरू को टांगी से काटा. इसके बाद सिर को पत्थर से कूच दिया. हत्या की सूचना मिलने पर गुमला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गुमला में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

क्या है मामला

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सुखराम खड़िया उर्फ धुरे खड़िया ने बताया कि गुरुवार को मेरा पिता मंगरू खड़िया गांव में किसी के घर शराब पीकर मवेशियों को घर में बांध कर घर में था. शराब पीने के क्रम में गांव के सूरज उर्फ मल्लू गोप, जेठू खड़िया, राजू रजक, बुधू खड़िया व सहदेव गोप से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. वे सभी एकमत होकर मेरे घर आये और मेरे पिता की टांगी से वार कर हत्या कर सिर पत्थर से कूचकर फरार हो गये. इस संबंध में एसआइ प्रेम सागर सिंह ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. जांच के आधार पर हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

Also Read: 5 लाख के इनामी नक्सली रंथू-लजीम अपने दस्ते के साथ बुलबुल जंगल में फंसे, हेलीकॉप्टर से हो रही तलाश
हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में गुमला पुलिस ने कोयनारा बड़काटोली निवासी मंगरू खड़िया की हत्या को लेकर नामजद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में राजू रजक, जेठू खड़िया, राजू खड़िया व सूरज गोप है. इस संबंध में थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों को गुरुवार की रात में गिरफ्तार किया गया था. जिन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.वहीं, एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है.

Posted By: Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >