गुमला. महंगाई का असर अब जेसीबी के उपयोग में दिखने लगा है. जेसीबी का उपयोग करना अब लोगों के लिए महंगा साबित होगा. क्योंकि गुमला में जेसीबी का किराया प्रति घंटा 1400 रुपये कर दिया गया है. पहले 1200 रुपये था. पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने पर 200 रुपये प्रति घंटा बढ़ा दिया गया है. महंगाई को लेकर सोमवार को जेसीबी यूनियन गुमला की बैठक बाइपास रोड स्थित सेलिब्रेशन होटल में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव दयाल गोप ने की. मौके पर पूर्व में हुई बैठक की समीक्षा की गयी. सचिव बाबूलाल साहू ने पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में 1200 रुपये जेसीबी का किराया रखा गया था. लेकिन अचानक महंगाई बढ़ने के कारण जेसीबी का किराया 1400 रुपये कर दिया गया. अध्यक्ष शिव दयाल गोप ने कहा है कि जेसीबी यूनियन अब मजबूती से काम करेगी. कोई भी निर्णय तुरंत लिया जायेगा, ताकि संगठन मजबूत हो. उन्होंने बढ़ती महंगाई को देखते हुए जेसीबी का किराया 1400 रुपये प्रति घंटा करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर में लोडिंग का अब 150 रुपये लगेगा. उन्होंने जेसीबी के सभी संचालकों से बढ़ी कीमत पर ही राशि लेने का निर्देश दिया है. क्योंकि डीजल का दाम बढ़ गया है. हाइड्रोलिक ऑयल और पार्ट्स में भी बहुत अधिक वृद्धि हो गयी है. इसलिए इसको सभी को ध्यान दें और इसी रेट पर कार्य करेंगे. बैठक में बाबूलाल साहू सचिव, जुन्नू रैन कोषाध्यक्ष, भीम साहू, विश्वनाथ उरांव, जितेंद्र उरांव, अखिलेश साहू, दिलीप गोप, लालू साहू, संजीव साहू, इरफान अंसारी, बंटी, भीम साहू, रघु यादव, मनीष प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, अशोक साहू, प्रदीप साहू, गोविंद साहू, मुकेश साहू, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.
गुमला में जेसीबी का किराया अब 1400 रुपये प्रति घंटा
सेलिब्रेशन होटल में जेसीबी यूनियन गुमला की बैठक
