परंपरा, कला व संस्कृति को जीवित रखता है जतरा : विधायक

परंपरा, कला व संस्कृति को जीवित रखता है जतरा : विधायक

भरनो. भरनो प्रखंड के मारासिली गांव में सोमवार को पांच पड़हा जेठ जतरा का आयोजन किया गया. जतरा का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि जेठ जतरा हमारी परंपरा, कला व संस्कृति को जीवित रखने का काम किया है. उन्होंने जतरा में आये लोगों से नशापान से दूर रहने की अपील की. जतरा में विभिन्न गांवों से शामिल हुए खोड़हा दलों ने पारंपरिक गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी व सभी खोड़हा दलों को सम्मानित किया. मौके पर थानेदार संतोष कुमार सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा, अभिषेक लकड़ा, मुखिया सुकेश उरांव, ग्राम प्रधान बूदला उरांव, आंजन उरांव, रतिया उरांव, बिरसा उरांव, अनिल उरांव, सनिका उरांव, संदीप उरांव, लक्ष्मण उरांव, पति उरांव, बंधना उरांव, जतरू उरांव आदि उपस्थित थे.

लोगों को किया गया जागरूक

पालकोट. झालसा रांची के दिशा-निर्देश के आलोक में चलंत लोक अदालत सोमवार को पालकोट प्रखंड के नाथपुर पंचायत सचिवालय पहुंचा. सचिवालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में डालसा गुमला के शंभू सिंह, पैनल अधिवक्ता ओम प्रकाश साहू व पालकोट के पीएलवी विनय कुमार, गौतम सिंह, राजू साहू, वीणा कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने अपनी समस्या के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया. वहीं डालसा ने ग्रामीणों को नि:शुल्क कानूनी सहायता सेवा व अनाथ बच्चों, दिव्यांग, वृद्ध व असहायों को सरकारी योजना के तहत मिलने वाले लाभों तथा मोटर दुर्घटना पर घायल के इलाज कराने और दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को मिलने वाली मुआवजा की जानकारी प्रदान की गयी. साथ ही बाल विवाह, डायन बिसाही, मानव तस्करी व साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >