सिसई. प्रखंड के नगर गोंदरोटोली गांव में पारंपरिक जेठ जतरा का आयोजन किया गया. इसमें गांव के पाहन-पुजारों ने विधि-विधान से पूजा कर गांव व क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना की. पूजा-अर्चना में काफी संख्या में लोग शामिल रहे. गांव में उत्सव का माहौल बना रहा. मेले में बच्चों व महिलाओं के लिए खेल-खिलौने, श्रृंगार सामग्री तथा मिठाइयों की कई दुकानें सजायी गयी थीं, जहां लोगों की भीड़ उमड़ी. लोगों ने जमकर खरीददारी की. विभिन्न गांवों से पहुंचे खोड़हा दलों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जिग्गा सुसारन होरो उपस्थित रहे. कहा कि जतरा हमारा पारंपरिक पर्व और संस्कृति की पहचान है. उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, भाषा व परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा नशापान से दूर रहने की अपील की. इस दौरान विधायक ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खोदहा दलों को पुरस्कृत किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश तिर्की, संतोष उरांव, पुरुषोत्तम उरांव, रमेश उरांव, बंदी उरांव, सनिका उरांव आदि उपस्थित थे.
पड़हा व्यवस्था पूर्वजों की अमूल्य धरोहर : अध्यक्ष
भरनो. जेठ जतरा बगीचा में गुरुवार को 21 पड़हा भरनो की बैठक पड़हा राजा मुकेश उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हाल ही में संपन्न 21 पड़हा जेठ जतरा के सफल संचालन की समीक्षा कर जतरा के सफल आयोजन में योगदान देने वाले कमेटी सदस्यों, पहान-पुजार, महतो, भंडारी, पनभरवा समेत अन्य लोगों को गमछा देकर सम्मानित किया गया. पड़हा राजा सह जतरा कमेटी के अध्यक्ष मुकेश उरांव ने कहा कि आगे भी इस तरह एकजुट होकर पड़हा जतरा सहित सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाना है. कहा कि पड़हा व्यवस्था हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है. बैठक में ग्राम प्रधान तेतरा पहान, पंसस बिरसा उरांव, पूर्व मुखिया सूरजमनी उरांव, जतरा कमेटी के सचिव सुरेश उरांव, कोषाध्यक्ष रंजीत उरांव, बप्पी उरांव, एतवा उरांव, धुंजू पुजार, कर्मा उरांव, फूलकुमारी उरांव, सुकरमनी उरांव, पुष्पा उरांव, चुनू उरांव, सोनी कुमारी, सीता देवी, शनियारो उरांव, मांगा उरांव, पिंकी उरांव, विश्वनाथ उरांव, मनीषा कुमारी, अंगनी उरांव, संगीता उरांव, मुन्नी उरांव, जोगी उरांव, तेतरी उरांव, राजू उरांव, करमचंद उरांव आदि उपस्थित थे.
