जमशेदपुर ने सिमडेगा को हराया

इंटर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट

गुमला. शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर जिला अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को हुए मुकाबले में जमशेदपुर ने सिमडेगा को छह विकेट से पराजित किया. सिमडेगा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 169 रनों पर ऑल आउट हो गयी, जिसमें सृजन हांसदा ने 44 और सोमित बनर्जी ने 34 रनों के योगदान दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी जमशेदपुर की टीम 30वें ओवर में दो विकेट गंवा कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जिसमें आयुष राज ने नाबाद 89 और सौरभ प्रधान ने 46 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर के आदित्य कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर आरडीओ सतीश सिंह, अंपायर अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद ओज्जाइर, स्कोरर राजेश कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, सनी साहू, विनीत नाग, शशि कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

निकाय चुनाव की घोषणा जल्द करे सरकार : दामोदर

गुमला. भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा ने कहा है कि झारखंड में निकाय का चुनाव वर्षों से लटकी हुई है. अब चुनाव का रास्ता साफ हुआ तो सरकार चुनाव कब कराती है. यह सवाल खड़ा हो गया है. सरकार की मंशा अभी तक क्लीयर नहीं हुई है. निकायों का चुनाव नहीं होने के कारण नगर परिषद को सरकार फंड नहीं दे रही. इस कारण परिषद में विकास का कार्य ठप सा पड़ गया है. चुनाव संपन्न होने के बाद नगर में विकास की संभावना है. इसलिए सरकार जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा करे. चुनाव दलीय आधार और इवीएम से हो, ताकि झारखंड की जनता को लगे कि चुनाव पूरी पारदर्शिता से हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >