जमशेदपुर ने गुमला को छह विकेट से हराया

जमशेदपुर ने गुमला को छह विकेट से हराया

गुमला. गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर जिला अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को जमशेदपुर बनाम गुमला के बीच मैच खेला गया, जिसमें जमशेदपुर ने गुमला को छह विकेट से पराजित किया. गुमला की टीम में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला की पूरी टीम 49वें ओवर में 196 रनों पर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से अमर उरांव ने शानदार 116 और हर्ष ने 26 रनों का योगदान दिया. जमशेदपुर टीम की ओर से कुमार सिद्धांत ने पांच व आदित्य मिश्रा ने चार विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी जमशेदपुर की टीम ने 38वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. टीम की ओर से श्रेयांस ने नाबाद 60 व आयुष ने 49 रनों की पारी खेली. गुमला की ओर से कृतज्ञ ने तीन विकेट झटके. जमशेदपुर के कुमार सिद्धांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर आरडीओ सतीश सिंह, अंपायर अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद उजैर, राजेश कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, सनी साहू, विनीत नाग, शशि कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >