फोटो है : मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

घाघरा के गुनिया गांव में मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधि, घाघरा. घाघरा प्रखंड के कोहिपाठ पंचायत अंतर्गत गुनिया गांव में मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने सीओ सह बीडीओ सुशील कुमार खाखा को आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि गुनिया गांव के साहू टोला से बाकी नदी तक मुखिया फंड से लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क पर मोरम बिछाने का कार्य कराया गया है.

आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गयी है और सड़क पर केवल नाममात्र का मिट्टीयुक्त मोरम बिछाया गया है. इसके कारण बरसात के मौसम में पूरी सड़क कीचड़ से भर गयी है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य से लोगों को सुविधा मिलने के बजाय परेशानी बढ़ गयी है. यदि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण मोरम का उपयोग किया जाता, तो सड़क आवागमन के लिये बेहतर होती.

उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही बरती गयी है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिये. आवेदन पर करीमल उरांव, आरती देवी, बिनु देवी, पंकज साहू, सुमंती उरांव, बुद्धेश्वर उरांव, संजय उरांव, राजकुमार गोप, महावीर उरांव, राजकुमार उरांव सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Durjay paswan

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >