योजनाओं में मजदूरों को काम देने का निर्देश

योजनाओं में मजदूरों को काम देने का निर्देश

घाघरा : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रखंड कर्मियों की बैठक शुक्रवार को हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ विष्णुदेव कच्छप ने की. उन्होंने सभी पंसे, रोसे व मुखिया को दूसरे प्रदेश से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को मनरेगा से संचालित योजनाओं में रोजगार देने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि अभी के समय में मजदूरों के समक्ष रोजी-रोजगार की समस्या उत्पन्न होगी. इसके निदान के लिए अधिक से अधिक संख्या में मजदूरों को योजनाओं में काम दें. बीडीओ ने कहा कि पंचायतों में जो योजनाएं लंबित पड़ी हैं, उन्हें फिर से शुरू करें. वहीं जनसेवक को प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया.

बैठक में बीपीओ कांति कुमारी, विष्णु उरांव, सत्येंद्र उरांव, राहुल कुमार, मारवाड़ी महतो, खुदीराम उरांव, अशोक कुमार, कुंवर राम मोची, आदित्य भगत, झरी उरांव, संजय उरांव व सोमरा उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >