बंदियों की सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

मंडल कारा गुमला का निरीक्षण किया

गुमला. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला ध्रुव चंद्र मिश्र के आदेशानुसार सोमवार को मंडल कारा गुमला का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों के साथ मिल कर किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने विशेष रूप से इस बात की जांच की कि कहीं कोई बंदी अन्य बंदियों को डराने-धमकाने या प्रताड़ित करने का प्रयास तो नहीं कर रहा है. साथ ही बंदियों के बैठने की व्यवस्था, पठन-पाठन के लिए पुस्तकें, खेल सामग्री और व्यायाम के उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लिया गया. सचिव ने कारागार के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए बंदियों से बातचीत की. उन्होंने बंदियों से स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, नाश्ता-भोजन की गुणवत्ता और मुकदमों में पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता से संबंधित जानकारी ली. टीम ने जेल परिसर में चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, रसोइघर तैयार हो रहे भोजन, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान सहयोग केंद्र का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को निर्देश दिया गया कि जेल मैनुअल के तहत बंदियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जायें. मौके पर स्थायी लोक अदालत सदस्य शंभू सिंह, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डीएन ओहदार, बुंदेश्वर गोप, विद्या निधि शर्मा, जितेंद्र सिंह, जेल अधीक्षक गोपाल चंद्र महतो तथा डीएलएसए के प्रकाश पांडे आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >