महंगाई से आमलोगों को जीना हुआ मुहाल : विधायक

झामुमो ने केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी व वादाखिलाफी के खिलाफ दिया धरना

गुमला. झामुमो केंद्रीय समिति के आह्वान पर झामुमो जिला समिति ने कचहरी परिसर स्थित हड़ताली वृक्ष के समीप केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी व वादाखिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण तिर्की ने कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है. वर्तमान की केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और उनके इशारे पर चलती है. आज देश भर में अराजकता का माहौल है. आज एलपीजी गैस खाद्य पदार्थ तथा रोजमर्रा की बुनियादी जरूरत की वस्तु वस्तुओं का दाम आसमान छू रहा है. जिला सचिव आरिफ अंसारी ने कहा कि महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो जरूरत पड़ने पर जनआंदोलन शुरू कर सकती है. केंद्रीय सदस्य सह संगठन सचिव रंजीत सिंह ने कहा कि आज आमलोगों को महंगाई के कारण जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है. मौके पर उपाध्यक्ष नुरुल होदा, संजय सिंह, शकील खान, नगर अध्यक्ष मो लड्डन, प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी मोहम्मद साजिद खान, हरिओम साहू, मोहम्मद इरफान अली, मनोज तिर्की, जेम्स तिर्की, मोहम्मद ग्यास, अनवर खान, रमेश गोप, सतीश मिश्रा, राकेश टोप्पो, हर्षिता टोप्पो, आफताब अंसारी, शाहनवाज, नतालिया कुजूर, मेरी मिंज, वार्ड अध्यक्ष साजिद उर्फ छोटू, नावेद सलीम, मोहम्मद सुहैल, इस्लाम अंसारी, बच्चन देव गोप, विक्षम उरांव, देवलाल साहू, घूरन गोप, मंगल खड़िया, राम प्रसाद गोप, मनोवित केरकेट्टा, जोसेफ केरकेट्टा, बुद्धमनी कुमारी, मंजू बड़ा, नेहा तिर्की, मोहम्मद शमशेर, राजू अंसारी, गोल्डन, अशफाक आलम, मोहम्मद सैफ, आरिफ, आफताब, अफरोज कुरैशी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >