गुमला. देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन गुमला द्वारा गुमला में जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुमला में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह परमवीर अलबर्ट एक्का (पीएइ) स्टेडियम आयोजित किया जायेगा. समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो शिरकत करेंगे.
CRPF-पुलिस-NCC की परेड और बैंड प्रस्तुति बनेगी आकर्षण
जहां उपायुक्त द्वारा परेड का निरीक्षण करने पश्चात प्रात: नौ बजे ध्वजारोहण करेंगे और समारोह में शामिल नागरिकों को संबोधित करेंगे. इस दौरान समारोह स्थल पर सीआरपीएफ, जिला सशस्त्र बल, सहायक पुलिस (महिला एवं पुरुष), होमगार्ड के जवानों, एनसीसी समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों का कदम से कदम मिलाकर परेड का नजारा व घोष दल के बच्चों का बैंड के प्रस्तुती देखने को मिलेगी.
कौन जीतेगा अफसर या पत्रकार? होगा रोमांचक क्रिकेट मुकाबला
वहीं समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. इसके साथ ही वीर शहीदों के परिजनों व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा. इससे पूर्व जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों उपायुक्त दिलेश्वर महतो, एसपी हारिस बिन जमां, एसडीओ सदर समेत अन्य अधिकारियों द्वारा गुमला शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित शहीद स्मारकों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जायेगा. मुख्य समारोह के पश्चात दोपहर तीन बजे से मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला जायेगा. यह रोमांचक मैच जिला प्रशासन बनाम पत्रकार एकादश के बीच खेला जायेगा.
कीचड़ से परेशानी, मोरम डाला गया
इधर, लगातार हो रही बारिश से स्टेडियम कीचड़ में तबदील हो गया. 15 अगस्त को परेशानी न हो. इसके लिए गुमला प्रशासन ने स्टेडियम के ट्रैक पर मोरम डाला है. ऐसे, 15 अगस्त को भी बारिश हुई तो मुख्य समारोह पर असर पड़ सकता है.
गुमला में कहां-कब होगा ध्वजारोहण और माल्यार्पण?
स्थानसमय (प्रात:) महात्मा गांधी प्रतिमा (इडोर स्टेडियम)8.30 बजे शहीद स्मारक (कचहरी रोड)8.35 भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा (पार्क)8.40 परमवीर अलबर्ट एक्का प्रतिमा8.50 उपायुक्त आवासीय कार्यालय8.20 परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम9.00 जिला परिषद कार्यालय10.10 अनुमंडल कार्यालय10.20 वन प्रमंडल कार्यालय10.30 रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय10.40 उपायुक्त कार्यालय समाहरणालय11.00 पुलिस लाइन चंदाली11.20
