कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापारी करेंगे आंदोलन : उपाध्यक्ष

कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापारी करेंगे आंदोलन : उपाध्यक्ष

गुमला. झारखंड चेंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी व गुमला चेंबर के उपाध्यक्ष बबलू वर्मा ने सोमवार को घाघरा प्रखंड पहुंच कर आभूषण व्यवसायी से हुए एक करोड़ रुपये के सोने की लूट की घटना की जानकारी ली. साथ ही घटना के एक सप्ताह बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता प्रकट की. रमेश कुमार चीनी ने कहा है कि घाघरा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है. 27 अप्रैल को स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी शशांक सोनी से एक करोड़ रुपये के गहनों की लूट हुई. इस वारदात के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में रोष व भय का माहौल है. घटना की सूचना मिलते पीड़ित व्यवसायी शशांक से मुलाकात की और उनका ढांढस बंधाया. व्यवसायी व नेताओं ने घटना के कई दिन बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा किसी ठोस कार्रवाई या पहल नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है. चेंबर के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले का अविलंब उद्भेदन किया जाये और दोषियों को गिरफ्तार कर लूटी गयी राशि और गहने बरामद की जाये. रमेश चीनी ने कहा कि थाना के इतने समीप ऐसी बड़ी वारदात होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करता है. बबलू वर्मा ने कहा कि यदि चोरी, लूट और बढ़ते अपराधों पर जल्द लगाम नहीं लगा, तो चेंबर ऑफ कॉमर्स बाध्य होकर उग्र आंदोलन शुरू करेगा. दोनों व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि व्यवसायी अब असुरक्षा के साये में काम नहीं करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >