घर में घुसा हाइवा, बाल-बाल बचे लोग

घर में घुसा हाइवा, बाल-बाल बचे लोग

सिसई. सिसई थाना के छारदा रोड में सोमवार की अहले सुबह 4:30 बजे हाइवा गाड़ी महादेई देवी के घर में घुस गया, जिसे लाखों रुपये की क्षति हुई. इस घर में भाड़े में रह रहे सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा के आचार्य नाथू भगत समेत चार सदस्य बाल-बाल बच गये. घर में रखे समान भी बर्बाद हो गये. बताया जा रहा है कि कुम्हार मोड़ से खाली हाइवा जा रहा था. इस दौरान छारदा रोड नवनिर्मित मंदिर के समीप मोड़ में थाना द्वारा लगाये गये बोर्ड को मारते हुए लोहे की बिजली पोल को मारते सीधे महादेई के घर में घुस गया, जिससे घर में सो रहे नाथू भगत, उसकी पत्नी और दो बच्चे बाल-बाल बच गये हैं. घटना की आवाज को सुन आसपास के ग्रामीणों जुटे. घर में रखे चावल धान, रसोई के समान, सिलिंडर, चूल्हा हुआ बर्बाद हो गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सिसई पुलिस को दी. सिसई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हाइवा को काफी मशक्कत से जेसीबी के सहारे निकाला. इसके बाद जब्त कर सिसई थाना ले आये. इस संबंध में आचार्य नाथू भगत ने बताया कि लगभग साढ़े चार बजे अचानक आवाज आयी, तो देखा कि चौकी और रसोई का पूरा समान बर्बाद हो गया है और खाली हाइवा गाड़ी घर के अंदर घुसा हुआ है. संजोग है कि चौकी में कोई नहीं सोया था. चौकी पूरी तरह टूट गयी है. रसोई घर व ढाबा क्षतिग्रस्त हो गया. हाइवा गाड़ी बिजली पोल को मारते हुए घर के अंदर घुसा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >