घरमेंलगीआग,50हजारकानुकसान

मुआवजा की मांग

घाघरा.

घाघरा प्रखंड के कोटामाटी टंगराटोली गांव निवासी मुन्ना उरांव के घर में शुक्रवार की सुबह आग लग गयी, जिसमें कई समान जल कर राख हो गये. पीड़ित मुन्ना उरांव ने बताया कि आग लगने से लगभग 50 हजार का नुकसान हो गया है. वहीं बगल के कमरे में काफी समान रखा हुआ था, वहां तक आग नहीं पहुंच सकी. इससे बड़ी क्षति नहीं हुई. मुन्ना उरांव ने बताया कि वह एक होटल में काम करता है और उसकी पत्नी भी मनरेगा में काम करती है. सुबह दोनों अपने-अपने काम के लिए घर से निकले थे. घर से बच्चे भी स्कूल गये थे. घर पर कोई नहीं था. अचानक घर के अंदर से धुआं निकलता ग्रामीणों ने देखा. इसके बाद इसकी सूचना मुझे मिली, जब तक हम घर पहुंचते, आग की लपटें तेज हो गयी थी. ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया. पीड़ित ने अंचल प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >