हनुमान वाटिका मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया

हनुमान वाटिका मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया

सिसई. थाना रोड स्थित हनुमान वाटिका का मंगलवार को 10वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. पंडित रणधीर पंडा ने यजमानों को पूजा-अर्चना करायी. यजमान मुख्य पुजारी दिनेश साहू, गीता देवी, कुंदन शर्मा, नागेंद्र साहू, वर्षा साहू, युगल किशोर उरांव, दिग्विजय साहू, दीप्ति गौरव, गीता कुमारी, सोनू प्रसाद व शिवती देवी ने पूजन व धार्मिक अनुष्ठान कार्य श्रद्धापूर्वक संपन्न कर विश्व कल्याण की कामना की. आरती व हनुमान चालीसा का पाठ कर भंडारा का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न कराया गया. पंडित रणधीर पंडा ने बताया कि वर्ष 2015 में दिनेश साहू की अगुवाई में हनुमान वाटिका का निर्माण किया गया था. उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर महाबली हनुमान जी की प्रतिमा का स्थापना कराया था, तब से हनुमान वाटिका हिंदू धर्मावलंबियों के लिए एक आस्था का केंद्र बन चुका है. प्रतिवर्ष समारोह आयोजित कर वर्षगांठ मनायी जाती है. हनुमान वाटिका समिति के सदस्यों ने कहा कि जल्द ही वाटिका में मंदिर का निर्माण किया जायेगा. मौके पर संस्थापक सदस्य दिनेश साहू, अध्यक्ष धनीराम यादव, सचिव प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष कुंदन शर्मा, युगल किशोर उरांव, शंभू शर्मा, विजय साहू, राज किशोर, शंभू, सत्यप्रकाश साहू, कमलेश गुप्ता, प्रदीप साहू, निरंजन सिंह, मुकेश ताम्रकर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >