गुमला में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से छह वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले के टोटो गांव में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla News: गुमला जिले के टोटो गांव में  एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया. घर के आंगन में खेल रहे छह वर्षीय अंगद कुमार ठाकुर की दीवार गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है. 

खेलते समय हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, अंगद कुमार ठाकुर गांव निवासी प्रदीप ठाकुर का बेटा था. गुरुवार की दोपहर वह घर में खेल रहा था. इसी दौरान अचानक घर की एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गया. हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. किसी तरह मलबे के नीचे दबे अंगद को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया. 

डॉक्टर ने किया मृत घोषित 

सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. प्रेम चंद्र भगत ने जांच के बाद अंगद को मृत घोषित कर दिया. यह खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है. एक पल में हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं और घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया. 

यह भी पढ़ें: प्रशासन के आदेश को ठेंगा, भारी वाहनों की आवाजाही से पतरातू में रोज लग रहा जाम

यह भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: चांडिल के सिंहभूम कॉलेज में कुड़मालि विषय की पढ़ाई शुरू करने की मांग, जिप उपाध्यक्ष ने सौंपा मांगपत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >